वैलेनटीनो ने लॉंच किया नया आरामदायक स्टाइलिश जूता...
नित नघे फैशन और स्टाइलिश जीवनशैली के चलते फैशन की दुनिया में बहुत सारे बदलाव आये हैं और परिधानों से लेकर ज्रते की मार्केट को व्यापक प्रसार मिला है । जहाँ क्रैजुअल, स्पोट्र्स, ट्रेंडी शु ने सभी को आकर्षित करते हुए मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत की है, वहीं चमडा जूता बाजार में भी नये व स्टाइलिश ज्रतों का चलन आया है और इसने मार्केट में अपनी पकड़ बरकरार रखते हुए प्रचलन बनाये रखा है । हालांकि चमड़े के जूतों का प्रचलन सशक्त रहा है परन्तु असाधारण चमक प्रदान करने के लिए किये गये प्रयास इन्हें भारी बनाते हैं, जो उपभोक्ता को आरामदायक अहसास नहीं दे पाता । इस पक्ष को ध्यान में रखते हुए वैलेनटीनो शूज़ ने उच्च गुणवता और आरामदायक फैशनेबल लैदर जूते मार्केट में उतारने की भावना को बल दिया है
हमेशा से आराम व उच्च गुणवता के आधारपर उपभोक्ता को अपने उत्पाद देने के पक्ष पर विशेष ध्यान देने वाली वैलेनटीनो शूज़ इस बार पुरूषों के व्यक्तित्व को बढ़ावा देने की अवधारणा के साथ बेहतरीन फैशनेबल लैदर शूज लायी है । फैशनेबल होने के साथ साथ वैलेनटीनो ने सिंथेटिक्स से बने जूतों से पैरों में होने वाले गीलेपन के अहसास जो पैरों पर प्रभाव डालता है पर भी विशेष ध्यान दिया गया है ज्रिससे उपभोक्चा को पसीने से अलग अधिक से अधिक आरामदायक अहसास हो ।
वैलेनटीनो के विशिष्ट सुविधायें निम्नवत् हैं
- दोहरी पी.यू. कुशन पैडिंग, जिससे पैरों में थकान न महसूस हो ।
- पूरे दिन पसीना मुक्त रहने के लिए परिषकृत हवा प्रणाली ।
- पहली ही बार लचीला जूता बनाने हेतु नयी प्रोद्यौगिकी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे उंगलियों सहित पूरे पैर में शत् प्रतिशत अधिक आराममिले ।
- उच्च घनत्व की फोम पैडिंग जिससे चुभन या रगड़ न महसूस हो ।
- रक्चचाप कंट्रोल करने हेतु आरामदायक फुटपैड ।
अपने नये संग्रह के विषय में चन्द्रा दौल्तानी ने बताया कि "वैलेनटीनों में हमारा मत अपने उपभोक्ताओं को स्टाइलिश एवं आरामदायक जूते प्रदान करने का है, जिसके चलते हम अपने जूतों को इस अंदाज में बनाते व डिजाइन करते हैं जिससे वह लाइटवेट, आरामदायक व लम्बी अवधि के इस्तेमाल के लिए सक्षम हों । इसके अतिरिक्त हम अपने जूतों में अधिक आराम हेतु फूटपैड का भी इस्तेमाल करते हैं जो कि रक्चचाप कंट्रोल करने में मदद करते हैं । मेडिकली साबित यह पैड बाजार में अलग से मौजूद है और किसी भी जूते में इस्तेमाल किये जा सकेते हैं ।"